फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल्डुहा गांव के लोगों ने प्रदर्शन किया

Wed, 25 May 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
प्रदर्शन किया । - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 विकास खंड नाथनगर के ग्राम सभा बेल्डुहा के लोगों ने मंगलवार को विकास भवन पर प्रदर्शन किया। इस दौरान गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि गांव में खुली बैठक नहीं कराई जा रही है। साथ ही विभिन्न योजनाओं में अपात्रों को लाभ दिया जा रहा है जबकि जो पात्र है उन्हें वंचित कर दिया गया है। ऐसे में जांच कराए जाने की जरूरत है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन के बाद मुख्य विकास अधिकारी को सात सूत्रीय मांग पत्र दिया। 
विज्ञापन

ग्राम सभा बेल्डुहा के लोग बड़ी संख्या में विकास भवन पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस केसी चौधरी, जय प्रकाश चौधरी आदि ने कहा कि छह मई को खुली बैठक की सूचना दी गई, लेकिन दिनभर इंतजार के बाद भी कोई नहीं आया। गांव के लोगों का यह भी आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ शौचालय और समाजवादी पेंशन,अन्य पेंशन योजना में कई अपात्रों का नाम शामिल कर लिया गया, जबकि पात्र अब भी वंचित है।
गांव के लोगों ने कहा कि राशन कार्ड बनवाने में भी तमाम गड़बड़ी की गई है। ऐसे में जांच कराए जाने की जरूरत है। प्रदर्शन करने वालों में प्रमोद, राम भरत, बैजनाथ, कैलाश चंद्र, घनश्याम, सुभाष, क्षेत्र पंचायत सदस्य रामचंद्र, इंद्रजीत, ब्रह्मदेव, रविंद्र कुमार, दयाराम, बैजनाथ, रामानुज, मनोज कुमार, हीरालाल, महेश कुमार, अनिल कुमार, प्रकाश, जगदीश, रमाकांत, ओम प्रकाश आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें