फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, पांच घायल

Tue, 02 Apr 2024 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- धनघटा क्षेत्र के रामपुर बारहकोनी के पास हुई घटना, एक की हालत गंभीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। धनघटा क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर रामपुर बारहकोनी बाजार के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। इसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बालिका की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी डॉक्टरों ने गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के छपरा मगर्वी गांव के राम उजागिर यादव कार से भाेर में बस्ती से छपरा मगर्वी गांव आ रहे थे। जैसे ही रामजानकी मार्ग पर रामपुर बारह कोनी बाजार के पास पहुंचे थे कि कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई गई। हादसे में किरन (38 वर्ष), अनन्या (10 वर्ष), आकांक्षा (8 वर्ष) व काव्या (दो वर्ष) घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद आसपास के लोगों ने तत्काल घायलों को सीएचसी मलौली पहुंचाया। जहां पर आकांक्षा की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी चिकित्सकाें ने आकांक्षा को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। आकांक्षा की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें