फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बेकाबू बाइक गड्ढे में गिरी, दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। क्षेत्र के बरईपुर निवासी दो युवक शनिवार की देर रात मोबाइल बनवाकर गोरखपुर से लौट रहे थे। बेलौली के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बंधे के नीचे चली गई, जिससे दोनों गड्ढे में जा गिरे। आसपास के लोगों ने दोनाें को सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया।
विज्ञापन

जहां एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान रविवार की सुबह दूसरे युवक की भी मौत हो गई। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मेंहदावल क्षेत्र के बरईपुर निवासी रामकेश उर्फ छोटू यादव (25) पुत्र मोहरत यादव और सोहन उर्फ गोलू (22) पुत्र गोपाल कन्नौजिया बाइक से शनिवार को गोरखपुर मोबाइल बनवाने गए थे। रात 11:00 बजे के करीब वह बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान बेलौली गांव के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों बंधे के नीचे गड्ढे में चले गए। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल उपचार के लिए पहुंचाया। जहां रामकेश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया तथा सोहन की गंभीर हालत देखकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार की सुबह सोहन की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें