फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बेकाबू बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत

Thu, 12 Dec 2024 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। क्षेत्र के रुधौली-दुर्गजोत मार्ग पर सुरसा चमनगंज के पास बृहस्पतिवार की देर शाम एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को सीएचसी सांथा पहुंचाया। जहां डाॅक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर शाम शंकर प्रजापति (25) पुत्र जगलाल निवासी रानीगंज नरकटहा थाना बांसी अपने साथी आकाश (24) पुत्र राम अचल प्रजापति निवासी अरजी थाना खेसरहा जिला सिद्धार्थनगर के साथ अपने ससुराल कुसौना खुर्द थाना मेंहदावल जा रहे थे। अभी सुरसाजोत चमनगंज चौराहे के पास ही पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित हो गई तथा सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई।
चौराहे पर मौजूद ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी सांथा पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने शंकर प्रजापति को मृत घोषित कर दिया। आकाश की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। शंकर ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें