फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद : गति सुस्त... लक्ष्य पूरा करने का दावा

Thu, 12 Dec 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में धान खरीद की गति सुस्त चल रही है। इसके चलते विभागीय लक्ष्य पूरा करना चुनौती बना है। हालांकि विभाग का कहना है कि अब तक 35 प्रतिशत तक धान खरीद हो चुकी है। बाकी की खरीदारी भी पूरी कर ली जाएगी। अभी जिले में 28 फरवरी तक धान की खरीद की जानी है। कुछ किसान रजिस्ट्रेशन की दिक्कत की वजह से धान नहीं बेच पा रहे हैं। जिससे उनके सामने धान बेचने की परेशानी है।
विज्ञापन


धान खरीद के लिए जिले में 69 केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें रजिस्टर्ड किसानों से धान खरीद की जा रही है। जिले में बने पीसीएफ, खाद्य विभाग, पीसीयू, मंडी समिति आदि के बने केंद्रों पर एक नवंबर से धान की खरीद शुरू हुई है, जो 28 फरवरी तक चलेगी। जिले को 40 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है, लेकिन अब तक 14,917 मीट्रिक टन धान की खरीद हो पाई है।

इधर किसान धान खरीद के लिए वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन होने की बात बता रहे हैं। हरिहरपुर स्थित केंद्र पर धान बेचने के लिए पहुंचे किसान नवतेज, राम प्रकाश ने बताया कि अभी तक उनका रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है। जिसकी वजह से धान नहीं बेंच पाए हैं। विभागीय कर्मी वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


हाट शाखा केंद्र पर चार हजार क्विंटल धान खरीद
धनघटा। नगर पंचायत हरिहरपुर स्थित हाट शाखा केंद्र नाथनगर में धान के फसल की खरीदारी चल रही है। केंद्र प्रभारी के अनुसार अब तक 64 किसान से 4000 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। हाट शाखा केंद्र नाथनगर प्रभारी हरिहर प्रसाद पाठक ने बताया कि इस वर्ष नौ हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बताया कि इस वर्ष अब तक कुल 450 किसानों ने धान बेचने का आवेदन किया है।ब
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें