फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हादसे में घायल दो युवकों की मौत, चार रेफर

विज्ञापन
अजय की फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महुली (संतकबीरनगर)। महुली थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात करीब 9:30 बजे छितहीं गांव के पास महुली-बस्ती मार्ग पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल दो युवकों को जिला अस्पताल में पहुंचने के बाद चिकित्सकों की टीम ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
हादसे में घायल एक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनको प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे छितहीं गांव के समीप महुली-बस्ती मार्ग पर दो बाइकें टकरा गईं। इसके बाद दोनों बाइक सड़क किनारे खड़ी कुल्फी की गाड़ी से जा भिड़ीं। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक पर सवार लोगों समेत कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही महुली थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक की टीम ने सभी की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायल रामसुंदर (21) पुत्र संतोष कुमार निवासी प्यारेपुर थाना महुली और भिनखिनी निवासी अजय (26) पुत्र रामप्रीत को मृत घोषित कर दिया। दोनों हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए थे। उनकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई।
वहीं हादसे में घायल रमेश (22) पुत्र राम मिलन, परमानंद पुत्र शिवरतन निवासी अशरफपुर थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती, उधव मौर्य पुत्र आदित्य निवासी जोगाराजा थाना महुली और संध्या उर्फ मौसम पुत्री सुरेंद्र राजभर निवासी ग्राम महुली खास का इलाज जिला अस्पताल की चिकित्सक टीम ने शुरू कर दिया। उपचार के दौरान चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देखकर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखकर बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। एसओ महुली दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें