फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो शिक्षकों का सीसीआरटी गुवाहाटी में प्रशिक्षण के लिए हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोसयाबाजार। पीएमश्री विद्यालय चकिया ब्लॉक पौली के सहायक अध्यापक प्रभात यादव तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय कोडरा भुवाल पट्टी ब्लॉक नाथनगर के सहायक अध्यापक अमित कुमार दुबे का चयन सीसीआरटी नई दिल्ली द्वारा आयोजित अनुस्थापना प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए किया गया है। देश के सभी प्रदेशों से कुल 59 शिक्षक का और प्रदेश से तीन शिक्षकों का चयन हुआ है। यह प्रशिक्षण गुवाहाटी में होगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 जुलाई से 11 अगस्त तक सीसीआरटी क्षेत्रीय केंद्र श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र सोसायटी पंजाबाड़ी गुवाहाटी (असम) में होगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को भारतीय संस्कृति, कला, लोक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत तथा नवाचार आधारित शिक्षण विधियों से परिचित कराना है, ताकि वे विद्यालयों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, रचनात्मक एवं सांस्कृतिक मूल्यों से युक्त शिक्षा प्रदान कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें