फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जीएसटी 2.0 के लागू होने के बाद ऑटोमोबाइल सेक्टर में आया बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। राज्य कर विभाग ने मंगलवार को कार्यालय में ऑटोमोबाइल क्षेत्र के व्यापारियों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, कर अधिवक्ताओं और व्यापारी नेताओं के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त राज्य जीएसटी राजेश कुमार पांडेय व विनय कुमार गुप्त ने की।
विज्ञापन

बैठक का उद्देश्य जीएसटी 2.0 के लागू होने के बाद ऑटोमोबाइल सेक्टर में आए बदलावों, नए टैक्स स्लैब और व्यापारियों के समक्ष आ रही व्यावहारिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करना तथा उनका समाधान निकालना रहा।
अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और ऑटोमोबाइल डीलर्स ने जीएसटी 2.0 के लागू होने के बाद गाड़ियों पर सेस समाप्त होने के कारण इलेक्ट्रॉनिक क्रेडिट लेजर में फंसे पुराने सेस इनपुट टैक्स क्रेडिट के ब्लॉक होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि इस वजह से डीलर्स की बड़ी कार्यशील पूंजी रुकी हुई है। इसके साथ ही कर अधिवक्ताओं और सीए ने तकनीकी व अनुपालन संबंधी सुझाव विभाग के समक्ष रखे। व्यापारियों और विशेषज्ञों को संबोधित करते हुए डिप्टी कमिश्नर विनय कुमार गुप्त ने कहा कि सरकार और विभाग का उद्देश्य हमेशा से ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देना रहा है।
उपायुक्त राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि जीएसटी 2.0 के तहत टैक्स दरों को तर्कसंगत बनाया गया है, जिससे ऑटोमोबाइल क्षेत्र में मांग बढ़ी है। जहां तक व्यापारियों के फंसे हुए सेस क्रेडिट और तकनीकी दिक्कतों का सवाल है, विभाग इसके प्रति पूरी तरह संवेदनशील है।
उन्होंने कर अधिवक्ताओं और सीए से भी अपील की कि वे व्यापारियों और विभाग के बीच एक मजबूत सेतु का काम करें ताकि नए नियमों का अनुपालन बिना किसी बाधा के सुनिश्चित किया जा सके।
इस संवाद कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख ऑटोमोबाइल एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य रवि कुमार, निकेश पोद्दार, विवेक कुमार, नरेंद्र चौधरी, वरिष्ठ व्यापारी नेता श्रवण अग्रहरी, विनीत चड्ढा, अमित जैन, कर बार एसोसिएशन के अधिवक्ता अभिनव अग्रवाल, दीपक श्रीवास्तव , पंकज गुप्ता, सहायक आयुक्त कुमार गौरव सिंह, धम्म प्रिय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें