फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हादसे में दो छात्र घायल... पट्टी कराकर परीक्षा दी

Tue, 24 Feb 2026 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर से बांसी और शिवनगर डिंडई थाना क्षेत्रों में हुई अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि इनमें बोर्ड परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों को भी चोटें आईं। इलाज के बाद वह परीक्षा में शामिल हुए। वहीं, महिलाओं का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कस्बे के नरकटहा में आयशा गर्ल्स काॅलेज के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सोमवार सुबह दो बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बाइक पर सवार महिला और दूसरी बाइक पर सवार परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों को हल्की चोटें आईं।मरहम-पट्टी कराकर वे परीक्षा देने चले गए। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार विद्यावती पत्नी राम रेखा निवासी ग्राम सोनबरसा कोतवाली बांसी गंभीर रूप से घायल हो गई।
वह अपने पति के साथ किसी काम से मिठौवा जा रही थी। परिजनों ने इलाज के लिए जिला मुख्यालय पर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
वहीं, हर्रैया गांव निवासी रेखा पत्नी सियाराम अपने बेटे के साथ बांसी से दांत का इलाज कराकर लौट रही थीं। शिवनगर डिंडई थाना क्षेत्र के तिलौली चौराहे पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में महिला सड़क पर गिर गई और उसका हाथ वाहन की चपेट में आ गया। चालक पिकअप के साथ मौके से भाग निकला। घायल महिला को पहले सीएचसी मिठवल ले गए, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें