फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों का लाइसेंस निलंबित, 38 नमूने जुटाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दुकानों का लाइसेंस निलंबित, 38 नमूने लिए
विज्ञापन

संतकबीरनगर। किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीजों की उपलब्धता व निर्धारित मूल्य पर बिक्री को लेकर बुधवार को डीएम के निर्देश पर जनपद के तीनों तहसीलों में टीम बनाकर छापा मारा गया। तहसील खलीलाबाद में उप कृषि निदेशक लोकेंद्र सिंह व एसडीएम राज नारायण त्रिपाठी, मेंहदावल में भूमि संरक्षण अधिकारी सत्येंद्र कुमार व एसडीएम अजय कुमार तिवारी तथा धनघटा में जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा व एसडीएम गुलशन कुमार ने संयुक्त रूप से बीजों के बिक्री केंद्रों पर छापा मारा।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि इस दौरान 20 दुकानों का निरीक्षण करते हुए बीजों के कुल 38 नमूने लिए गए। आईआईएफडीसी कृषक सेवा केंद्र मुखलिसपुर, व चौधरी बीज भंडार के प्रतिष्ठान पर बिक्री पंजिका, स्टाक पंजिका नहीं पाया गया। कृषकों को दी जाने वाली रसीद भी नहीं पाई गई। ऐसे में इनका लाइसेंस निलंबित कर बिक्री प्रतिबंधित कर दिया गया। इसके साथ ही गेहूं के 33, बरसीम के तीन और सरसों के दो नमूने लेकर परीक्षण के लि भेजने की कार्रवाई की जा रही है। जांच परिणाम के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें