फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, तीन संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से एक की मौत, तीन संक्रमित मिले
विज्ञापन

संतकबीरनगर। बस्ती के कैली अस्पताल में भर्ती जिले के विकास भवन में तैनात एक कर्मी की बुधवार को कोरोना से मौत हो गई। जबकि तीन लोग पॉजिटिव मिले। अब तक 3074 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। 44 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि विकास भवन संतकबीरनगर में संचालित एक विभाग में तैनात कर्मी कोरोना से संक्रमित होने की वजह से बस्ती के कैली अस्पताल में भर्ती था, जहां उसकी मौत हो गई। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में तीन लोग कारोना पॉजिटिव मिले है। इसमें एक हैंसर बाजार ब्लॉक और दो खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र के रहने वाले है। 1373 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 3074 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। 2994 लोग ठीक हुए हैं। 36 केस एक्टिव हैं। 1724 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। डीआरडीए के परियोजना निदेशक प्रमोद यादव ने बताया कि विकास भवन में तैनात एक कर्मी की कोरोना से मौत हो गई है। उस कर्मी के संपर्क में आए विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कोरोना की जांच हुई। विकास भवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शोकसभा कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें