फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डेढ़ किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार

Mon, 25 Aug 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने दो स्थानों से डेढ़ किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पांडेय के अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने सोमवार को चेकिंग के दौरान आरोपी हरेन्द्र राय निवासी बाहिलपार को क्षेत्र के देवापार चौराहे के पास से पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। वहीं एसओ महुली रजनीश राय के अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान आरोपी सरफुद्दीन निवासी रेवटा को क्षेत्र के ग्राम साखी के पास पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर समस्त विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को संबंधित न्यायालय प्रस्तुत किया। जहां से उसे पुलिस अभिरक्षा में जिला कारागार रवाना कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें