संतकबीरनगर। परिवहन विभाग ने लंबित चालान का भुगतान के लिए एक व्यापक अभियान चालू किया है। राज्य परिवहन विभाग अब ई-चालान नोटिस व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा (8005441222) से भेजेगा। विभागीय जानकारों की मानें तो लंबित चालान में से एक तिहाई से अधिक ऐसे हैं जिनमें मोबाइल नंबर या तो गलत है या वाहनों के पंजीकरण विवरण में गलत नंबर अंकित है। इसलिएसस विभाग ने मालिक विभागीय पोर्टल पर स्वयं अपने वाहन के चालान की स्थिति जांच कर भुगतान करें।
विभाग अपने व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा के माध्यम से सीधे वाहन मालिकों के मोबाइल नंबर पर नोटिस भेज सकता है। जो एक ब्लू टिक सत्यापित सेवा और केंद्र सरकार से अनुमोदित है। यह सेवा 2022-23 से शुरु होकर तीन वित्तीय वर्ष के लिए है। जिले में अकेले 2024-25 में 4944 वाहन का चालान हुआ। जिसमे से 3787 को नोटिस भेजा जाएगा। सबसे बड़े डिफाल्टर वह हैं जो वाहन पंजीकरण के समय अपना मोबाइल नंबर नहीं दिया है या गलत नंबर दिया है। उनको नोटिस नही भेजा जा सकता है यदि वह अभी तक ऐसा नही करते हैं तो उन्हें कानूनी कार्रवाई के अलावा एमवी एक्ट के तहत कड़ी सजा का सामना करना पड़ सकता है।
विभागीय जानकारों की मानें तो लंबित चालान को तीन श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है। एक अन्य श्रेणी में लगभग एक तिहाई वाहन ऐसे हैं जिनके पंजीकरण विवरण में मोबाइल नंबर गलत हैं या हैं ही नही। भुगतान केवल अधिकारिक सरकारी पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।
कोट
व्हाट्सएप चैटबॉट से संभागीय परिवहन विभाग ई-चालान नोटिस भेजेगा। इससे किसी भी ई-चालान नोटिस की जांच और भुगतान आसान होगा। वाहन स्वामी पोर्टल पर स्वयं अपने वाहन के चालान की स्थिति जांचकर कड़ी सजा से बच सकते हैं।
-प्रियंवदा सिंह, एआरटीओ