फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बरईपुरवा में दो स्वयं सहायता समूहों का हुआ गठन

Wed, 29 Jul 2026 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। विकास खंड सेमरियावां की ग्राम पंचायत उमिला के राजस्व ग्राम बरईपुरवा में बुधवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत दो स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया। अभियान के तहत पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय राशन कार्डधारक परिवारों की महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

समूहों के माध्यम से महिलाओं को नियमित बचत, बैंकिंग सेवाओं, ऋण सुविधा, स्वरोजगार एवं छोटे उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे उनकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति मजबूत हो सके। कार्यक्रम में दो स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया। पहले समूह का नाम समय माता महिला स्वयं सहायता समूह रखा गया, जिसमें सुमन, सुनीता देवी, मनीषा, इसरावती, जनकधारी देवी एवं धर्मशीला कुमारी सहित अन्य महिलाओं को शामिल किया गया। वहीं दूसरे समूह का नाम जय मां काली स्वयं सहायता समूह रखा गया।
बैठक में ब्लॉक मिशन प्रबंधक उपेंद्र कुमार ने महिलाओं को समूह से जुड़ने के लाभ बताते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम हैं। समूहों के जरिए महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर अपनी आय बढ़ा सकती हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकती हैं। इस अवसर पर समूह सखी कमलेश सोनी, बैंक सखी श्वेता, सीएलएफ अध्यक्ष संगीता देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें