फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मुठभेड़ में दबोचे गए दो लुटेरे, एक के पैर में लगी गोली, तमंचा बरामद

Fri, 04 Apr 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
गोली लगने से घायल बदमाश लालचन्द यादव को लाती पुलिस टीम 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में बृहस्पतिवार की रात धरदबोचा है। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर मेें गोली लगी है। इन्होंने 30 मार्च की शाम महिला के साथ छीनाझपटी की थी। पकड़े गए बदमाशों की पहचान दुधारा थानाक्षेत्र के लालचन्द यादव और गोरखपुर के चिलुआताल क्षेत्र का निवासी राजपाल प्रजापति के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में हाईवे पर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने 30 मार्च की शाम चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। इन्होंने गोरखपुर के सहजनवा थानाक्षेत्र के गोविन्दपुर निवासी सितारा देवी का मंगलसूत्र छीन लिया था। इस मामले में पुलिस की टीम सीओ अजीत चौहान के निर्देशन में लगी हुई थी। कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय की अगुवाई में पुलिस टीम चार अप्रैल की रात दो बजे के करीब भरपुरवा गांव के पास कबिसा से आने वाले मार्ग पर दो युवक बाइक से आते हुए दिखाई दिए।
पुलिस ने उनको रोकने का प्रयास किया तो उनमें से एक ने फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की जिससे बदमाश मोटरसाइकिल समेत गिर गए। पुलिस टीम ने दोनों को धर दबोचा। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी थी। जिस बदमाश के पैर में गोली लगी थी उसकी पहचान लालचन्द यादव उर्फ गुड्डू निवासी केशवापुर थाना दुधारा के रूप में हुई। जबकि दूसरे की पहचान राजपाल प्रजापति निवासी जगतबेला, थाना चिलुआताल गोरखपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन

घायल बदमाश को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उनके पास से एक तमंचा, दो खोखा और कारतूस बरामद हुआ। उनके पास एक पीली धातु का लाॅकेट, 1060 रुये नकद तथा एक प्लास्टिक के पाउच में मिर्ची पाउडर बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें