फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सुसाइड नोट में दो लोगों पर प्रताड़ना का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी एक व्यक्ति की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। उसके बेटे ने पुलिस को तहरीर देकर दो लोगों पर मानसिक प्रताड़ना और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

फुलवरिया निवासी अनिल यादव ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता रामनवल ने एक जून को कथित तौर पर पैली बाग में गमछे के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। तहरीर के अनुसार, मृतक ने आत्महत्या से पहले लिखे गए सुसाइड नोट में अमित यादव और सुमन को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
अनिल यादव का आरोप है कि उसके भाई सुरेंद्र यादव से जुड़े एक पुराने मुकदमे को लेकर दोनों आरोपी परिवार पर लगातार दबाव बना रहे थे। तहरीर में कहा गया है कि मुकदमे की पैरवी रामनवल कर रहे थे और आरोपियाें द्वारा उन्हें तथा परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी जाती थी।
विज्ञापन

पूर्व में दर्ज एक अन्य मुकदमे के कारण अनिल यादव को अग्निवीर भर्ती में चयनित होने के बावजूद चरित्र प्रमाणपत्र न मिलने से नौकरी नहीं मिल सकी। इससे परिवार मानसिक रूप से परेशान था। कोतवाली प्रभारी जयप्रकाश दूबे ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले मैं प्राथमिकी दर्ज कर जांच व आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें