संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने एक गुमशुदा युवती को बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। पांच जून को दोपहर बाद 3:10 बजे एक ग्राम निवासी महिला ने थाना महुली पर सूचना दी कि उनकी पुत्री चार जून को घर से बिना बताए चली गई है। सूचना पर थाना महुली पर गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई। एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय की अगुवाई में पुलिस टीम ने तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने छह जून को युवती तलाश लिया। आवश्यक कार्रवाई कर उसे उसकी परिजनों के सुपुर्द कर दिया। संवाद