फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भूमि विवाद में भिड़े दो पक्ष, लहराए असलहे, दी धमकी

Sun, 02 Feb 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बनकटिया गांव में भूमि विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान असलहे लहराए गए तथा धमकी भी दी गई।
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अनई निवासी अभय कुमार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके परिवार के बड़े भाई राकेश सिंह के नाम से ग्राम बनकटिया में जमीन है। उस जमीन पर वह लगातार तीन माह से काम करवा रहे हैं। शनिवार को दिन में दो बजे के लगभग गोरखपुर के सहजनवा थानाक्षेत्र के गाहासाड़ निवासी पप्पू सिंह उर्फ चंद्र प्रताप सिंह, सिंदु उर्फ शशिनंदन सिह तथा उनके साथ कुछ अज्ञात लोग लगभग आठ से दस की संख्या में दो गाड़ियों में भरकर आए।
विज्ञापन

पप्पू सिंह और उनके साथियों ने असलहा निकाला तथा उन्हें एवं उनके मित्र आनंद यादव को धमकाने लगे। इसके साथ ही मारपीट करने लगे और कहने लगे कि जिले का बहुत बड़ा अपराधी हूं इस जमीन पर दोबारा दिखे तो तुम लोगों की हत्या कर दूंगा। मारपीट की घटना में उनके भाई विनय सिंह को चोट आई है। कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में केस दर्जकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें