फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Wed, 05 Aug 2026 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- रुधौली-दुर्गाजोत मार्ग पर बुधवार दोपहर हुआ हादसा, कार चालक भाग निकला
विज्ञापन




बेलहर (संतकबीरनगर)। तेज रफ्तार कार की टक्कर से बुधवार दोपहर बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। घटना स्थानीय थाना क्षेत्र के रुधौली-दुर्गाजोत मार्ग पर सुरसा चमनजोत गांव के पास हुई। दोनों बालेपार गांव के रहने वाले थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। इससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



जानकारी के अनुसार, बालेपार गांव निवासी आशीष कुमार (22) पुत्र चंद्रभान और रंजीत (20) पुत्र केशव क्षेत्र के ही एक कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष के छात्र थे। बुधवार को वे बाइक से राजघाट गांव गए थे। वहां से लौटते समय दोपहर करीब दो बजे सुरसा-चमनजोत गांव के पास उनकी बाइक में रुधौली की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखचे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। आशीष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और पीआरवी की टीम मौके पर पहुंच गई। रंजीत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल पहुंचाया गया पर वहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। उधर, दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। एसओ हरिकेश भारती का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें