फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अध्यक्ष पद पर दो... महामंत्री के लिए एक नामांकन दाखिल

Thu, 19 Sep 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दीवानी न्यायालय परिसर में जनपद बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में बुधवार को नामांकन के दूसरे दिन तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अध्यक्ष पद पर दो व महामंत्री पद पर एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। बृहस्पतिवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। यह जानकारी चुनाव अधिकारी सुनील कुमार चौधरी ने दी है।
विज्ञापन

जनपद बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नामांकन के दूसरे दिन बुधवार को अध्यक्ष पद पर मोहम्मद असलम व नवनीत कुमार पांडेय तथा महामंत्री पद पर राम अवतार यादव ने समर्थकों के साथ चुनाव अधिकारी के समक्ष नमांकन पत्र दाखिल किया। परिसर में पूरी तरह चुनावी माहौल है। 298 मतदाता अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग एक अक्तूबर को करेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता समिति अध्यक्ष जुम्मन खां और सदस्य दिनेश चन्द्र राय, हरिशंकर राय, अधिवक्ता देवेंद्र लाल श्रीवास्तव मौजूद रहे।



परिसर से पोस्टर बैनर हटाने की मांग



संतकबीरनगर। दीवानी न्यायालय परिसर में जनपद बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में बुधवार को वरिष्ठ अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष जुम्मन खां को एक अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पर चुनाव अचार संहिता का उल्लंघन के मामले को लेकर शिकायती पत्र दिया गया है। जिसमे आरोप लगाया गया है कि पूर्व में चुनाव के समय पदाधिकारी का पोस्टर बैनर हटवाया गया था। ऐसे में वर्तमान में अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी ने परिसर में होर्डिंग लगाया है। आरोप लगाया कि एडीआर बिल्डिंग मे वोटिंग होती है उसी के बगल में होर्डिंग लगी है । चुनाव प्रक्रिया प्रभावित होगी। सिविल कोर्ट परिसर में होडिंग बैनर लगाने के कारण अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का पर्चा निरस्त किया जाए। मोहम्मद मोकर्रम, शशि ओझा, नवनीत कुमार पांडेय, मोहम्मद असलम, संतोष कुमार चौधरी ने शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। जिसके निस्तारण के लिए बृहस्पतिवार का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें