फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पारा चौराहे पर दो बाइकों की टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक जुबेर अहमद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोसया बाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग स्थित पारा चौराहे पर शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी जुबेर अहमद (22) पुत्र अनवर अली किसी काम से धनघटा गए थे। लौटते समय जैसे ही वह पारा चौराहे पर अपने घर की ओर मुड़े, सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद जुबेर अहमद को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल का इलाज जारी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें