फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए हो रहा प्रयास : ओमप्रकाश

विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
सेमरियावां। ब्लॉक प्रमुख मजहरून्निशा के निवास पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण विकास को प्राथमिकता दे रही है और पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पारदर्शिता, बेहतर बुनियादी सुविधाओं और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए नई योजनाओं को लागू किया जा रहा है, जिससे गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।
इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख मुमताज अहमद, मुश्ताक अहमद, आदि मौजूद रहे।
000000
प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाने की मांग
सेमरियावां। ब्लाक के ग्राम प्रधानों ने पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर को समय से चुनाव नहीं कराने की दशा में प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए जाने की मांग की। ग्राम प्रधान साजिद खान, अब्दुल कलाम, राम वृक्ष, रिजवान निशा, जैबुन्निशा, जुल्फेकार अली, इसरार अहमद, सईद अहमद, गोविंद कुमार, सुभाष चंद्र कन्नौजिया आदि ने ज्ञापन सौंपा। कहा कि ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने के बजाय वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए। कहा कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि हैं, ऐसे में उनकी जगह अधिकारियों या कर्मचारियों को प्रशासक बनाना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। ब्लाॅक अधिकारियों को प्रशासक न बनाकर प्रधान को प्रशासक बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें