फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

Fri, 28 Mar 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
संदीप विश्वकर्मा की फाइल फोटो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के चकदही गांव में स्थित एक ढाबे के पास वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। इस घटना में बाइक पर सवार तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बरदहिया बाजार निवासी श्याम बिहारी प्रजापति का बेटा संदीप कुमार (20) बाइक लेकर 27 मार्च की शाम सात बजे के करीब घर से निकला था। रात में वह घर नहीं लौटा। सुबह पांच बजे के करीब पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि मार्ग दुर्घटना में चकदही के पास संदीप की मौत हो गई है। उसकी मोटरसाइकिल में एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी थी।
संदीप के साथ बाइक पर सवार कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के गंगा देवरिया निवासी उसके साथी सूरज (21) पुत्र पुरुषोत्तम गौड़ की भी मौके पर मौत हो गई थी। वहीं बाइक पर सवार गंभीर रूप से घायल गंगा देवरिया में ननिहाल में रहने वाले सौरभ (23) को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें