नईबाजार में उज्जैनी पर्व मनाते तुरहा समाज के लोग
मेंहदावल। नगर के नई बाजार स्थित शनिचरा बाबा स्थान पर शनिवार को तुरैया समाज के लोगों ने उज्जैनी पर्व को धूमधाम से मनाया। शनिदेव की कथा सुनकर एवं पूजन-हवन कर प्रसाद ग्रहण किया। मेंहदावल में एक वर्ष के अंतराल में मनाए जाने वाले उज्जैनी मेले में इस बार स्थानीय तुरैया समाज के लोगों ने अपने आराध्य देवता शनिदेव का दूध लावा के साथ जेवनार चढ़ाकर पूजा की शुरूआत की।
तुरैया समाज में उज्जैनी पर्व से ही मांगलिक कार्यक्रमों की शुरूआत होती है। दोपहर तक कथा, पूजा और हवन आदि का कार्यक्रम चलता रहा। विशाल भंडारे के साथ ही लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद भव्य मेले का देर शाम तक लुत्फ उठाया। पर्व पर दूर-दराज से आए लोगों का स्थानीय तुरैया समाज के लोगों खातिरदारी किया। पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने में संतराम, दुर्बली, दशरथ, भरथरी, गोविंद, केशव आदि पूरी एकजुटता के साथ शामिल रहे। संवाद