फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हाईवे पर खड़ा मिला ट्रक, 300 क्विंटल गेहूं गायब

Tue, 07 Jan 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मनियरा के पास खड़ा ट्रक इसी ट्रक में गेंहू लदा था। 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा व बेलहरकला थाना क्षेत्र के तीन किसानों का लगभग 300 क्विंटल गेहूं ट्रक से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। जबकि ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पर स्थित मनियरा में खड़ी मिली।
विज्ञापन

किसानों ने बखिरा पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। वहीं पुलिस घटना की जानकारी होने के बाद उसकी जांच में जुट गई है। देर रात तक इस संबंध में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। बखिरा थाना क्षेत्र के देवकली निवासी गयासुद्दीन एवं बेलहरकला थानाक्षेत्र के अमथरी निवासी जुबेर अहमद व बेलाल अहमद ने बताया कि वह लोग 300 क्विंटल गेहूं थाना बेलहरकला क्षेत्र के एक आढ़तिए को दस रुपये प्रति कुंतल कमीशन पर दिया था।
गेहूं आढ़ती ने बाजार में बेचकर रुपये मिलने के बाद देने की बात कही थी। इसके बाद आढ़ती ने अपने ट्रक में गेहूं लदवाकर ड्राइवर के साथ मंडी भेजा। लेकिन न तो ट्रक का पता चला न ही गेहूं मंडी पहुंचा। बाद में वह ट्रक खाली स्थिति में मनियरा में पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में किसानों ने बखिरा थाने में तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।ल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें