मेंहदावल बाईपास पर फुटपाथ पर किये गए अतिक्रमण को हटवाते टीएसआई
संतकबीरनगर। यातायात पुलिस ने मंगलवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर सड़क के किनारे से अतिक्रमण हटवाया। इसके साथ ही सभी को यातायात नियम के पालन की सीख दी।
प्रभारी यातायात परमहंस के अगुवाई में पुलिस टीम ने मेंहदावल बाईपास से लेकर आगे होटल मोड़ तक अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान फुटपाथ के किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले, अनियमित तरीके से किये गये वाहन पार्किंग व वाहन स्टैंड के अतिक्रमण को हटवाकर जगह खाली कराया गया। संवाद