फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली के डारीडीहा गांव निवासी एक ही परिवार के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों लोग मजदूरी के लिए मोटरसाइकिल से घर से निकले थे।
विज्ञापन

बताया जाता है कि डारीडीहा गांव निवासी तीन लोग बाइक से मंगलवार सुबह मजदूरी के लिए खलीलाबाद जा रहे थे। बूधाकला पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया।
इस हादसे में कांटे चौकी क्षेत्र के डारीडीहा गांव निवासी चंद्रभान (35) पुत्र सिरपत तथा चंद्रहास (25) पुत्र चंद्रभूषण की मौत हो गई, जबकि हादसे में चंद्रभूषण (45) पुत्र सिरपत गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही कांटे चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें