फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लखनऊ-कानपुर बस सेवा बंद होने से बढ़ी परेशानी

Sun, 27 Apr 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल का बस अड्डा।
विज्ञापन
मेंहदावल। उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री के प्रयास से मेंहदावल नगर में स्थापित परिवहन निगम का बस स्टैंड यात्रियों के लिए बेकार साबित हो रहा है। लंबे समय से यहां लखनऊ कानपुर की बस सेवा बंद है। वहीं परिसर में यात्रियों को बैठने के लिए बेंच आदि की व्यवस्था तक नहीं है। फूटपाथ बने हैं लेकिन यात्रियों के लिए छाजन व बेंच का अभाव लोगों को परेशान कर रहा है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में करीब तीन एकड़ में परिवहन निगम द्वारा बस स्टैंड का निर्माण कराया गया है। कभी इस बस स्टैंड से मेंहदावल से लखनऊ कानपुर की सायं काल में बससेवा चलती थी। जिससे व्यापारी कानपुर तक की यात्रा करके व्यावसायिक कार्य करते थे। दूसरी तरफ लखनऊ अयोध्या के यात्री भी इस बस सेवा का लाभ उठाते थे। लेकिन काफी समय से यह बस सेवा बंद हो गई।
करीब 6 माह पहले यह बस सेवा शुरू हुआ, लेकिन कुछ दिन बाद ही बंद हो गया। अब हालात यह है कि यह बस सेवा बंद होने से यात्रियों की मुश्किल बढ़ गई। कस्बा निवासी वीरेंद्र कुमार अग्रहरि, ओम प्रकाश, दिलीप कुमार गुप्ता, हरिश्याम आदि लोगों का कहना है कि परिवहन निगम को मेंहदावल से लखनऊ की बस सेवा सुबह में चलाने की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें