संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर में स्थित दुर्गा मंदिर के पास मनबढ़ों ने एक डंपर चालक को बुरी तरह से पीट दिया। जिससे उसका सर फट गया। इस मामले में चार मनबढ़ों पर केस दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
फतेहपुर जनपद के कल्याणपुर थानान्तर्गत वाजिदपुर निवासी अजीत यादव ने कोतवाली खलीलाबाद में दी अपनी तहरीर में लिखा है कि वह डंपर का चालक है। 26 अप्रैल की रात साढ़े सात बजे के करीब वह दुर्गा मंदिर मगहर चौराहे पर अपनी डंपर लेकर पहुंचा। वहां पर पहले से चार युवक मोटरसाइकिल लेकर खड़े थे। वह लोग मुझे गाड़ी खड़ी करने से मना करने लगे। जब मैंने इस बात का प्रतिरोध किया तो उन लड़कों ने मुझे बुरी तरह से मारपीटकर घायल किया। जब उसने डायल 112 को फोन किया तो सभी भाग गए।
उनमें से दो के नाम आकाश निषाद और सर्वेश निषाद हैं, वह मगहर कस्बे के मोहनलालपुर मुहल्ले के रहने वाले हैं। पुलिस ने दो नामजद व दो अज्ञात समेत चार पर केस दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।