फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेली मेडिसिन सेंटर: यहां वीडियो कांफ्रेंसिंग से होता है मरीजों का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
टेली मेडिसिन सेंटर: यहां वीडियो कांफ्रेंसिंग से होता है मरीजों का इलाज
विज्ञापन

-लखनऊ सेंटर में बैठे चिकित्सक मरीजों से करते हैं बात
- बीमारी के अनुरूप देते हैं दवा, सेंटर पर प्रतिदिन आते हैं 20 से 25 मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में स्थापित टेली मेडिसिन सेंटर मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस सेंटर के माध्यम से मरीजों का ऑनलाइन इलाज किया जाता है। जिले में छह जगह यह सेंटर स्थापित है। इन सेंटरों पर मार्च माह से अब तक तीन हजार के करीब मरीज इलाज करा चुके हैं।
खलीलाबाद सीएचसी पर टेली मेडिसिन सेंटर का प्रभार देख रहीं स्टाफ नर्स वंदना सिंह ने बताया कि सीएचसी खलीलाबाद के चिकित्सक मरीजों को इलाज के लिए पहले टेली मेडिसिन सेंटर पर रेफर करते हैं। इस सेंटर पर मरीजों की संख्या बढ़ी है। मार्च माह से अब तक 530 मरीज इस सेंटर से इलाज करा चुके हैं। यहां प्रतिदिन 20 से 25 मरीज इलाज के लिए आते हैं। कमर दर्द से पीड़ित आरती इलाज कराने टेली मेडिसिन सेंटर आई थीं। वहां पर उनकी बात चिकित्सक से ऑनलाइन कराई गई। जिसके बाद चिकित्सक ने दवा लिखी और पांच दिन बाद फिर बुलाया। कौशलावती राय के शरीर में दर्द था। उनकी बात चिकित्सक ने सुनीं और दवा लिखी। यहीं नहीं एक मरीज राजू को चक्कर आ रहा था, वह दिखाने आया था। उसका ब्लड प्रेशर चेक करवाया गया तो बढ़ा हुआ मिला। उसे दवा खाकर आराम की सलाह दी गई। इसी तरह से अन्य मरीजों की भी जांच हुई और दवा लिखी गई।
विज्ञापन

सेंटर पर ऐसे होता है इलाज
टेली मेडिसिन सेंटर के जरिए मरीजों को ऑनलाइन लखनऊ सेंटर में बैठे चिकित्सक को रेफर कर दिया जाता है। वहां से चिकित्सक को ऑनलाइन सारी सूचना दी जाती है। यहां से मरीज की ऊंचाई, वजह, ब्लड प्रेशर, हार्ट बीट के साथ ही ईसीजी तक को चिकित्सक तक पहुंचा दिया जाता है। इसके बाद मरीजों की वीडियों कांफ्रेसिंग से डॉक्टर की बात कराई जाती है। डॉक्टर मरीज की समस्या सुनकर उसकी हिसाब से दवा लिखते हैं। दवा की पर्ची का प्रिंट आउट निकालकर रोगी को दे दिया जाता है। जिसको वे अस्पताल के दवा वितरण केंद्र से प्राप्त करते हैं। चिकित्सक उन्हें अगली तारीख देते हैं। अगली तारीख को जब मरीज अपनी समस्या बताते हैं तो डॉक्टर उसी अनुसार दवा लिखते हैं। जिले में सीएचसी खलीलाबाद, मेंहदावल, सेमरियावां, हैंसर और नाथनगर में यह सुविधा उपलब्ध है।
इन रोगों का होता है इलाज
टेली मेडिसिन सेंटर पर हड्डी रोग, बच्चों के रोग, स्किन डर्मा, स्त्री एवं प्रसूति रोग, थायराइड, ब्लड प्रेशर, शुगर, घुटने में दर्द आदि के साथ ही अन्य साधारण बीमारियों का इलाज होता है। इनके चिकित्सक हमेशा टेली मेडिसिन सेंटर में ऑनलाइन रहते हैं। एक बार पंजीकरण हो जाने के बाद मरीजों की सूचनाएं दर्ज होती हैं।
विज्ञापन

टेली मेडिसिन सेंटर जिले में छह जगह संचालित है। यहां आने मरीजों का लखनऊ में बैठे चिकित्सक से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए बात कराई जाती है। डॉक्टर कहते हैं तो मरीज की जांच होती है और उसी के अनुरूप दवा दी जाती है। यह सेंटर मरीजों के लिए लाभदायक है।
डॉ इंद्रविजय विश्वकर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें