फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खुले में रखे ट्रांसफॉर्मर हादसों को दे रहे दावत

विज्ञापन
खुले में रखा ट्रांसफाॅर्मर।
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर पंचायत के टड़वरिया मोहल्ला सहित 10 से अधिक स्थानों पर खुले में रखे गए बिजली के ट्रांसफार्मर हादसे के खतरे को बढ़ा रहे हैं। ट्रांसफार्मर को ऊंचे प्लेटफॉर्म पर तो रखा गया है, लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों के अनुसार, ट्रांसफार्मर के आसपास अक्सर जानवर घूमते रहते हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि खुले में रखे ट्रांसफार्मर से बिजली का झटका लगने या आग लगने का खतरा बना रहता है। इससे न केवल जानवरों को नुकसान हो सकता है, बल्कि लोगों का जीवन भी खतरे में पड़ सकता है।
स्थानीय प्रशासन से मांग की जा रही है कि ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर रखा जाए और सुरक्षा उपाय किए जाएं ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। अवर अभियंता मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ट्रांसफार्मर को जल्द छाजन लगाकर इसकी सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें