फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज छूटे हुए लोगों को खिलाई जाएगी फाइलेरियारोधी दवा

विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय के सभागार में फाइलेरिया के माप लेकर प्रशिक्षण देते अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ।सं - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
आज छूटे हुए लोगों को खिलाई जाएगी फाइलेरियारोधी दवा
विज्ञापन

- माप राउंड के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत चलाए जा रहे सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) को लेकर मंगलवार को सीएमओ कार्यालय में स्वास्थ्य कर्मियों को मापअप राउंड के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें अपर सीएमओ वेक्टर्न बार्न डॉ. वीपी पांडेय ने कहा कि फाइलेरिया अभियान के दौरान अब तक करीब 15.06 लाख लोगों को फाइलेरियारोधी दवा खिलाई जा चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में कुल 17 लाख लोगों को फाइलेरियारोधी की दवा खिलानी है। छूटे हुए लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाने के लिए एक से छह जून तक मापअप राउंड चलाया जाएगा। शत प्रतिशत लोगों को फाइलेरियारोधी दवा खिलाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि जिले में एमडीए अभियान का शुभारंभ 12 मई को किया गया। उन्होंने कहा कि एक जून से छह जून तक मापअप राउंड चलाया जाएगा। जिसमें छूटे हुए लोगों को फाइलेरियारोधी दवा खिलाई जाएगी। इस दौरान एपीडेमियोजाजिस्ट डॉ मुबारक अली, पाथ संस्था के मंडलीय प्रशिक्षक डॉ. अनिकेत झा, जिला मलेरिया अधिकारी राम सिंह, बीसीपीएम महेंद्र त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें