फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पोषण के साथ पढ़ाई के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
सेमरियावां ब्लाक सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रशिक्षण शुरू
विज्ञापन
सेमरियावां। बाल विकास और पुष्टाहार विभाग की ओर से चलाए गए केंद्र सरकार की पोषण भी पढ़ाई योजना के तहत सेमरियावां ब्लाॅक सभागार में शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसका उद्देश्य बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और शुरुआती शिक्षा को जोड़ना है। उद्घाटन ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद ने किया।
विज्ञापन

प्रथम दिन पढ़ाई, दूसरे दिन पोषण तथा अंतिम दिन पोषण एवं पढ़ाई विषयों पर चर्चा होनी है। प्रशिक्षक एआरपी संतोष कुमार त्रिपाठी और डीसीपीएम नंदिनी राय ने बताया कि पोषण भी पढ़ाई भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम है। इसका लक्ष्य बच्चों के पोषण और शुरुआती शिक्षा को मजबूत करना है। उन्हें खेल-आधारित शिक्षा, पोषण प्रबंधन और दिव्यांग बच्चों की ज़रूरतों को समझने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि 0-6 वर्ष के बच्चों का समग्र विकास हो सके।
यह नई शिक्षा नीति-2020 और आधारशिला व नवचेतना जैसे दस्तावेजों के अनुरूप है, जो उन्हें कुपोषण से लड़ने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में सक्षम बनाता है। दिव्यांग बच्चों की स्क्रीनिंग, समावेशन एवं रेफरल प्रक्रिया की जानकारी दी। जन्म से तीन वर्ष तक के बच्चों के लिए नवचेतना एवं गतिविधि उत्तेजना कैलेंडर पर विस्तृत जानकारी साझा की। बच्चों के मूल्यांकन तथा सीखने के परिणामों पर प्रकाश डाला। इस दौरान सीडीपीओ सरोज यादव, गरिमा पांडेय, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शीला, उर्मिला, मीना, सुनीता, अनवर जहां, प्रमिला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें