फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बदलेगी यातायात व्यवस्था... शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक

Wed, 23 Oct 2024 10:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर में गुरू पुष्य नक्षत्र पर शहर में होने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। बड़े वाहन गोला बाजार की तरफ नहीं जाने पाएंगे। इसके लिए यातायात पुलिस ने तैयारी की है।
विज्ञापन

बाजार में बढ़ने वाली भीड़ की आशंका को देखते हुए बुधवार शाम के समय वाहनों पर पूरी तरह से रोक लगा दी जाएगी। गुरु पुष्य नक्षत्र पर शहर में खरीदारी करने वालों की भीड़ जुटने की आशंका जताई जा रही है। इससे बाजार में काफी लोग जुटेंगे। इसे देखते हुए टीएसआई परमहंस यादव ने यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त किया है। मेंहदावल बाईपास पर बैरियर लगा दिया गया है। बाजार में जगह-जगह पुलिस व गार्ड को लगाया गया है। शहर में जैसे-जैसे भीड़ बढेंगी वैसे-वैसे यातायात व्यवस्था को बदल दिया जाएगा।
मेंहदावल बाईपास से लेकर बैंक चौराहा के बीच में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दिया जाएगा। जिससे बाजार में आने वाले खरीदारों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। टीएसआई परमहंस यादव ने बताया कि शहर में लोगों को आवागमन में कोई समस्या न हो इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें