फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जाम का झाम...रेंगता रहा शहर

Sat, 18 Oct 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
शहर के बैंक चौराहे पर लगा जाम- संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनतेरस पर्व के मद्देनजर शनिवार को शहर में बड़े वाहनों पर रोक था। इसके लिए रूट डायवर्जन भी किया गया था, चार पहिया वाहन आते-जाते रहे। साथ ही सुबह से ही शहर की पटरियों पर दुकानें सज गई हैं। इसकी वजह से पूरे दिन जाम की समस्या उत्पन्न हुई। लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। यातायात व्यवस्था फेल नजर आई।
विज्ञापन

धनतेरस को लेकर प्रशासन ने शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए इंतजाम करने का दावा किया था। प्रमुख चौराहों व अन्य स्थानों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इससे बड़े वाहन तो शहर में नहीं आ सके, लेकिन चार पहिया वाहनों की आवाजाही बनी रही। साथ ही पटरी पर दुकानें सज जाने से यातायात व्यवस्था फेल नजर आई। स्थिति यह रही है कि शहर में वाहन रेंगते हुए चल रहे थे।
इस दौरान शहर के गोला बाजार, आजाद चौक, मुखलिसपुर तिराहा, बैक चौराहा आदि क्षेत्रों में जाम से लोग जूझते नजर आए। सबसे ज्यादा दिक्कत वाहन पार्किंग की व्यवस्था पुरानी तहसील में होने से उठानी पड़ी। लोग अपने वाहनों को तहसील परिसर में नहीं ले गए और सड़कों पर ही खड़ी कर दिए। कारण यह है कि लोग धनतेरस में खरीदारी करने आए और अपने वाहन सड़क पर ही खड़ा कर दिए, जिससे समस्या और बढ़ गई।
विज्ञापन

यातायात पुलिस कर्मी भी वाहनों को पार्किंग स्थल तक नहीं भेज पाए। शहर में आए गणेश कुमार, लक्ष्मण आदि ने कहा कि जाम के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यातायात प्रभारी परमहंस ने बताया कि रूट डायवर्जन किया गया था। भीड़ अधिक होने की वजह से समस्या आई लेकिन जाम को तत्काल समाप्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें