फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के तीन लाख रुपये चोरी

Tue, 24 Nov 2015 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 रविवार की रात बरदहिया बाजार में सोते समय एक होजरी व्यवसायी के तीन लाख रुपये चोरी हो गए। जागने के बाद व्यापारी को रुपये चोरी होने की जानकारी हो पाई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने बरदहिया बाजार में ही दुकान लगाने वाले दो लोगों पर शक जाहिर किया है, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया।
शहर के गोला बाजार निवासी मनोज जायसवाल बरदहिया बाजार में होजरी का कारोबार करते हैं। रविवार की रात में वह बरदहिया बाजार में राम खेलावन चौधरी के मकान के बाहर तिरपाल से घेर कर अपनी दुकान लगाए गए थे। उनका कहना था कि रात में ही दुकान बंद कर सो रहे थे। जागे तो पता चला कि कोई तिरपाल को पीछे से ब्लेड से फाड कर अंदर घुसा था और झोले में विक्री के रखे तीन लाख रुपये गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह झोले को हाथ में लेकर सोए थे। नींद टूटी तो रुपये वाले झोला गायब देख वह परेशान हो गए। आस-पास के दुकानदारों से पूछताछ की और पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने पास में ही दुकान लगाने वाले दो लोगों पर शक जाहिर किया, जिन्हें पुलिस हिरासत में लेकर कोतवाली गई। प्रभारी कोतवाल दिनेश यादव ने बताया कि होजरी के कारोबारी मनोज जायसवाल ने तहरीर दी है। जांच में वैसे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। फिर भी जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें