फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अवैध खनन कर रही ट्रैक्टर ट्राली पलटी, मजदूर की मौत

Thu, 20 Nov 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मोहम्मद आवेश की फाइल फोटो
विज्ञापन
धनघटा/महुली। धनघटा थानाक्षेत्र के मझौरा और सेमरडाड़ी गांव के बीच अवैध खनन कर रही ट्रैक्टर ट्राली मंगलवार की रात में पलट गई। उसके नीचे मजदूर दब गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैसरबाजार ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

महुली थाना क्षेत्र के झिंगुरापार गांव का निवासी 18 वर्षीय आवेश अहमद पुत्र महबूब धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम लोहराडांड़ी के ट्रैक्टर ट्राली पर मजदूरी का काम करता था। मंगलवार की देर रात वह तीन अन्य मजदूरों के साथ धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम मझौरा और सेमरडाड़ी के निकट मिट्टी लाद कर गिरा रहा था। रात 11:00 बजे के लगभग जब मिट्टी गिरा कर वह ट्रैक्टर पर बैठकर मजदूरों के साथ वापस लौट रहा था।
इसी दौरान सड़क पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर में बैठे दो अन्य मजदूर विपरीत दिशा में कूद गए, लेकिन आवेश ट्रैक्टर के साथ ही नीचे गिरकर दब गया। आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे मजदूर को दूसरे ट्रैक्टर की मदद से बाहर निकाला। उसे गंभीर हालत में सीएचसी हैसर बाजार ले गए। सूचना परिजनों को दे दी गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष जेपी दूबे ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

-
आवेश की मौत के बाद परिवार में मातम, मुंबई से आ रहे पिता
इस घटना के बाद मृत आवेश अहमद के परिवार के साथ ही गांव में मातम का माहौल है । आवेश के तीन भाई और एक बहन हैं। बड़ा भाई 22 वर्षीय अबूसहमा विदेश में रहकर नौकरी करता है। मृतक भाई बहनों में दूसरे नंबर पर था। तीसरे नंबर की बहन शायमा और चौथे नंबर का भाई अबू सलमा अविवाहित हैं। मृतक की मां और भाई बहन का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की मां को आस-पास के लोग समझाने का प्रयास कर रहे थे। वह रह-रहकर बेसुध हो जा रही थी। उसके पिता एक सप्ताह पूर्व ही मेहनत मजदूरी के लिए मुंबई गए थे। बेटे की मौत की खबर पाकर लौट रहे हैं।
-
तहसील प्रशासन महोत्सव में लगा था और खनन कर रहे थे माफिया
खनन माफिया को अवैध तरीके से खनन करने की ज्यादा जल्दी थी। कारण यह था कि पूरा तहसील प्रशासन धनघटा में हो रहे द्वाबा महोत्सव की व्यवस्था में लगा था। खनन माफिया अंधेरे में खनन की जल्दी में थे। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि रात के अंधेरे में मझौरा गांव के सिवान में बड़ी मात्रा में मिट्टी का खनन किया जा रहा था। इस पर यदि रोक लगती तो मजदूर के साथ घटना नहीं होती।

मोहम्मद आवेश की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें