फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जहरीला पदार्थ खाने से अधेड़ की मौत

Thu, 20 Nov 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के बरपरवा गांव निवासी 40 वर्षीय अधेड़ की मंगलवार की रात जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बरपरवा गांव निवासी 40 वर्षीय मृत्युंजय उपाध्याय की शादी नहीं हुई थी। न खेती थी और न ही मकान था। वह इधर-उधर रहकर जीवन व्यतीत करते थे। मंगलवार देर शाम तक हैंसर बाजार में देखे गए थे। बताया जाता है कि वह अपनी जिंदगी से तंग होकर एक दुकान पर पहुंचे और वहां पर रखा जहरीला तरल पी लिया। थोड़ी देर बाद अचेत होकर गिर गए। लोग उनको उठाकर सीएचसी हैंसर बाजार लेकर गए। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। एसओ धनघटा जयप्रकाश दूबे ने बताया कि मृतक मृत्युंजय उपाध्याय जहरीला तरल पी लिया था, जिससे उनकी मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें