फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चौपाल में दी सुरक्षा के उपाय बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस टीम ने शनिवार को ग्राम चौपाल में महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी। महिला बीट अधिकारियों ने उन्हें सुरक्षा के लिए जागरूक किया। साथ ही शासन से जुड़ी महिला संबंधी योजनाओं एवं सुरक्षा के संबंध में पंफलेट वितरित किए।

जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा के उपाय बताए। साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें