संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के उचहरा कला गांव में पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसओ अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित इंतजार अली निवासी उचहरा कला ने बताया कि तीन मार्च को दिन में 2:00 बजे के आसपास पुराने विवाद की रंजिश में मोहम्मद अरशद, अरशद की पत्नी, मुबिश्शर एवं उनका बड़ा भाई उनके दरवाजे पर आकर गाली देते हुए लाठी-डंडा से मारापीटा। विपक्षियों ने एक हफ्ते पूर्व भी उनकी पत्नी साफिया खातून को मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। एसओ ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर उक्त चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद