फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर होगा अल्ट्रासांउड

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर होगा अल्ट्रासांउड
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ को देखते हुए टोकन सिस्टम लागू
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों की भीड़ लग रही है। इससे कार्य प्रभावित हो रहा है। इसको देखते हुए अब अस्पताल में अल्ट्रासांउड कराने के लिए आने वाले मरीजों को टोकन दिया जाएगा। एक दिन में 50 मरीजों का ही अल्ट्रासाउंड हो सकेगा। जो पहले आएगा उसे टोकन हासिल होगा और उस मरीज का अल्ट्रासाउंड हो सकेगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के अल्ट्रासांउड कक्ष में प्रतिदिन 200 से 250 मरीज अल्ट्रासांउड के लिए पहुंचते हैं। मरीजों की भीड़ अधिक होने के चलते अल्ट्रासाउंड कार्य प्रभावित होता है। समय से मरीजों को अल्ट्रासांउड रिपोर्ट भी नहीं मिल पाती है। अस्पताल प्रशासन ने अब अल्ट्रासाउंड कक्ष में टोकन सिस्टम लागू कर दिया है। इसके साथ ही ओपीडी में चिकित्सकों को भी निर्देश दिए हैं कि जरूरत के अनुसार ही अल्ट्रासांउड के लिए लिखा जाए। अब जो मरीज पहले अल्ट्रासांउड कक्ष में पहुंचेगा उसे टोकन मिलेगा और उसका अल्ट्रासाउंड नंबर के हिसाब से होगा। एक दिन में 50 टोकन जारी किया जाएगा। इससे वही मरीज रुकेंगे जिनको टोकन मिला रहेगा। अन्य मरीजों को दूसरे दिन अल्ट्रासाउंड के लिए बुलाया जाएगा। अगर गंभीर मरीज आएगा तो उसका प्राथमिकता के तौर पर अल्ट्रासाउंड किया जाएगा। सीएमएस डॉ. ओपी चतुर्वेदी ने बताया कि मरीजों की भीड़ को देखते हुए टोकन सिस्टम लागू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें