फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महाशिवरात्रि का दूसरा सोमवार आज, श्रद्धालु करेंगे जलाभिषेक

विज्ञापन
तामेश्वरनाथ धाम में मेले में खरीदारी करते लोग-संवाद
विज्ञापन
हरिहरपुर। तामेश्वरनाथ धाम में चल रहे महाशिवरात्रि के दूसरे सोमवार को बड़ी संख्या में शिवभक्त शिव का जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान मेले में खरीदारों की भी भीड़ रहेगी। परिसर में भीड़ के चलते प्रशासन भी सतर्क है।
विज्ञापन


महाशिवरात्रि मेले में सोमवार को तामेश्वरनाथ शिव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव का जलाभिषेक करेंगे। शिव की पूजा आराधना के लिए शिवभक्त रविवार को ही पूजा सामग्री के इंतजाम में जुट गए हैं। फूल, बेलपत्र, चंदन सहित अन्य पूजा-सामग्रियों के साथ श्रद्धालु सोमवार की भोर में ही जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं और मेला करने वाले लोगों की भीड़ के मद्देनजर पुलिस प्रशासन भी सतर्क है।
पूर्व प्रधान नरेंद्र नाथ भारती ने बताया कि सोमवार को मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। शिव का जलाभिषेक करने के साथ ही मेले में खरीदारी भी करेंगे, जिसके चलते मेले में भीड़ रहेगी। मेले में लोगों की भीड़ होने पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहेंगे। धनघटा -खलीलाबाद सड़क से मंदिर परिसर जाने वाली सड़क पर पुलिस बैरिकेडिंग के जरिये वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।
विज्ञापन

मेले की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती रहेगी। जलाभिषेक के लिए लगने वाली श्रद्धालुओं की लाइन के लिए भी बैरिकेडिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। चेन स्नेचिंग की घटना रोकने के लिए महिला पुलिस की भी तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें