फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क किनारे पेड़ से टकराई कार, एक की मौत

विज्ञापन
विनोद यादव की फाइल फोटो
विज्ञापन
-धनघटा क्षेत्र के सिरसी गांव के पास रामजानकी मार्ग पर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के सिरसी गांव के पास रामजानकी मार्ग पर शनिवार की रात लगभग बारह बजे सिकरीगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल कार सवार 45 वर्षीय युवक को रात करीब दो बजे सीएचसी हैंसर लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के गोरखल निवासी विनोद यादव पुत्र राजमन यादव कार से सिकरीगंज क्षेत्र में बरात गए थे। देर रात वह कार से लौट रहे थे। सिरसी के निकट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। बताया जाता है कि सड़क पर अचानक नीलगाय आ गई थी, जिससे कार अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टकराने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल विनोद को सीएचसी हैंसर पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मृतक के परिजन कुछ देर बाद अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने आवश्यक जानकारी एकत्र करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें