फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आज बाईपास से आजाद चौक तक वाहनों के प्रवेश पर रोक

Sun, 26 Oct 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
शहर के वि​धियानी के पास हुई बैरिकेटिंग-संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में छठ पूजा को लेकर होने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रूट डायवर्जन लागू रहेगा। सबसे ज्यादा भीड़ शहर के पक्का पोखरा पर होती है।
विज्ञापन

यहां पर अस्ताचल गामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए महिलाओं की भीड़ जुटती है। मेंहदावल बाईपास से आजाद चौक तक वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक रहेगा। यह रोक दिन में दो बजे से छठ पूजा की समाप्ति और फिर भोर में तीन बजे से सुबह नौ बजे तक रहेगा।
शहर में छठ पूजा के लिए व्रती महिलाओं ने रविवार को पूरे दिन जमकर खरीदारी किया। व्रती व श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी भी तरह की समस्या न हो इसके लिए यातायात पुलिस की तरफ से भी पूरी तैयारी किया गया है। कोतवाली के पास स्थित पक्का पोखरा पर व्रतियों की भारी भीड़ जुटती है। इसके लिए यहां पर काफी संख्या में श्रद्धालु भी एकत्रित होते हैं। लोगों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए रूट डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास पर बैरियर लगाकर वाहनों के आवागमन पर रोक लगाया गया है। बाईपास से आजाद चौक तक पूजा के समय वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। इसी तरह से धनघटा की तरफ से आने वाले वाहनों को विधियानी मोड़ के पास से रोक दिया जाएगा। इससे व्रतियों व श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न होने पाए। दिन में दो बजे से लेकर अस्ताचल गामी सूर्य का अर्घ्य देने तक और अगले दिन भोर में तीन बजे से लेकर सुबह नौ बजे तक वाहनों के आवागमन पर रोक लगाया गया है।
सभी वाहन सरैया बाईपास से होते हुए मोती चौराहा और विधियानी होते हुए धनघटा की तरफ भेजा जाएगा। इसी तरह से धनघटा की तरफ से आने वाले वाहनों को विधियानी, मोती चौराहा होते हुए सरैया बाईपास की तरफ से भेजा जाएगा। टीएसआई परमहंस ने बताया कि छठ पूजा के समय रूट डायवर्जन किया गया है। जिससे व्रतियों को आवागमन में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें