फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एसपी ने अधिकारियों से जाना सुरक्षा व्यवस्था का हाल

Sun, 26 Oct 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने शनिवार की देर रात को सभी अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक करके छठ पूजा की तैयारियों का हाल जाना। उन्होंने घाट, सरोवर, नदी तट स्थल पर पर्याप्त पुलिस, पीएसी और होमगार्ड के जवानों को तैनात करने के निर्देश दिए। साथ ही भीड़ वाले क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरा और ड्रोन कैमरा से लगातार निगरानी रखने के लिए बताया।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाई जायेगी। घाटों पर गोताखोरों की तैनाती की गई है और एनडीआरएफ व एसडीआरएफ टीम को अलर्ट पर रखा गया है। भीड़भाड़ से बचने के लिए आसपास के मार्गों पर विशेष ट्रैफिक प्लान लागू होगा। वाहनों की पार्किंग के लिए वैकल्पिक स्थल चिह्नित किए गए हैं। भीड़ नियंत्रण एवं दिशा-निर्देशों की जानकारी देने के लिए घाटों पर लाउडस्पीकर की व्यवस्था की गई है।
एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और चिकित्सा दल को घाटों के आसपास तैनात किया गया है, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके। छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका प्रशासन से समन्वय स्थापित कर साफ सफाई के लिए बताया गया है। मोबाइल टॉयलेट वैनों की विशेष व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। एसपी ने लोगों से अपील छठ पूजा लोक आस्था एवं सूर्य उपासना का महान पर्व है। जो सामाजिक एकता, स्वच्छता और अनुशासन का प्रतीक है।
विज्ञापन

इस पर्व को सभी लोग आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाए। प्रशासन ने सभी घाटों एवं पूजा स्थलों पर सुरक्षा और यातायात की पुख्ता व्यवस्था किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें