फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्वस्थ रहने के लिए तनाव से मुक्त रहना जरूरी

Tue, 05 Aug 2025 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सीएमओ कार्यालय के सभागार में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला अस्पताल में संचालित विद्यालय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चयनित 24 विद्यालयों के शिक्षकों की कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमे शिक्षकों को बच्चों को तनाव से दूर रहने के उपाय बताए गए।
विज्ञापन

कार्यशाला का उद्घाटन सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने किया। उन्होंने कहाकि कड़ी प्रतिस्पर्धा के युग में लोग मानसिक तनाव में जी रहे हैं। तनाव के चलते व्यक्ति तमाम तरह की बीमारियों की चपेट में आ जाता है। स्वस्थ रहने के लिए तनाव से मुक्त रहना जरूरी है। विद्यार्थी बेहतर अध्ययन के लिए मानसिक तनाव से बचें। आसपास का माहौल ऐसा बनाएं जिससे तनाव कम किया जा सके। नकारात्मक विचारों को मन में न आने दें। सकारात्मक कार्यों के प्रति अग्रसर रहें।
उन्होंने कहा कि योग एवं ध्यान के माध्यम से व्यक्ति तनाव मुक्त रह सकता है। संगीत व खेल भी तनाव व उदासी दूर करने में अहम भूमिका निभाते हैं। डॉ. तन्वंगी मणि शुक्ल ने वैज्ञानिक प्रयोग का उदाहरण देते हुए शिक्षकों को तनाव के कारण व इसके दुष्परिणाम बताए। साथ ही शिक्षकों को मोबाइल एडिक्शन और उससे निजात पाने के उपाय को भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें