समय माता मंदिर पोखरे का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण
संतकबीरनगर। समय माता मंदिर पोखरे के कराए जा रहे सुंदरीकरण के कार्य का शुक्रवार को डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने एसपी सत्यजीत गुप्ता के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान कराए जा रहे कार्य की गुणवत्ता देखी। साथ ही पालिका प्रशासन को निर्देश दिया कि अवशेष बचे कार्याें को पूरा करने के लिए जो भी बजट की आवश्यकता है, उसके लिए प्रयास किए जाएं।
डीएम व एसपी ने समय माता मंदिर पोखरे पर पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही ले आउट के अनुसार कार्य कराए जाने के निर्देश दिए। कहा कि जो भी कार्य शेष रह गए हैं और बजट की कमी है तो इसके लिए प्रयास किए जाएं। बताया कि बजट के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। इसके बाद डीएम व एसपी ने शहर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही पैदल मार्च कर लोगों से शांतिपूर्वक रहने की अपील की। इस दौरान एसडीएम सदर शैलेश दूबे, सीओ अजीत सिंह चौहान, ईओ अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे।