फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 28 जनवरी से होगा मगहर महोत्सव...छह माह तक बिजली कर्मी नहीं कर सकेंगे हड़ताल

Fri, 06 Dec 2024 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ की बैठक, कंट्रोल रूम से होगी माॅनीटरिंग
विज्ञापन


संतकबीरनगर। निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों की प्रस्तावित हड़ताल को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक कर हड़ताल पर रोक लगा दी है। कहा कि छह माह तक हड़ताल नहीं कर सकते हैं।बताया कि कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। जिसकी माॅनीटरिंग एडीएम जय प्रकाश करेंगे। वहीं मगहर महोत्सव 28 जनवरी से मगहर कबीर महोत्सव मनाया जाएगा। डीएम ने इसकी रूपरेखा तय करने के निर्देश दिए।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कलक्ट्रेट में बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर हाल में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से संचालित रहना चाहिए। काम करने वालों के साथ प्रशासन मुस्तैदी से खड़ा है। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जो भी व्यक्ति विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में खलल डालने का प्रयास करेगा, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसपी सत्यजीत गुप्ता, एडीएम जय प्रकाश, एसडीएम सदर शैलेश दूबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगहर महोत्सव की रूपरेखा तय करने के निर्देश
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में मगहर कबीर महोत्सव को लेकर बैठक हुई। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि 28 जनवरी से मगहर कबीर महोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने का निर्देश दिया गया। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि महोत्सव में कौन-कौन से कलाकार आने हैं, इसे लेकर कार्यक्रम तय किया जाए। इस बार महोत्सव ऐतिहासिक होना चाहिए। समिति के सदस्य इसकी तैयारी में जुट जाएं। इस दौरान पवन कुमार श्रीवास्तव, शिव कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें