फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क हादसे में तीन युवक घायल, दो गंभीर

Thu, 05 Dec 2024 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोसयाबाजार। धनघटा क्षेत्र के शनिचरा चौराहे पर बारात से लौट रहे तीन युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। जहां दो युवकों की गंभीर स्थिति देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

धनघटा क्षेत्र के मझौरा गांव निवासी प्रिंस कुमार (15) पुत्र अमरजीत, मनोज (21) पुत्र केसवराम, गौरव (14) पुत्र राम भवन बाइक से बरात से घर लौट रहे थे। शनिचरा चौराहे पर जैसे ही पहुंचे थे कि बोलेरो के चपेट में आने से तीनों बुरी तरह घायल हो गए। बोलेरो चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने जानकारी करके उनके गांव के ग्राम प्रधान अमरजीत को सूचित किया। प्रधान मौके पर पहुंचे और परिजनों की मदद से घायलों का प्राथमिक इलाज कराया। जहां से दो घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें