फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कल से तीन गरज-चमक और हल्की बारिश के आसार

Thu, 28 May 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में बुधवार को भीषण गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल रहा। सुबह से तेज धूप निकलने के बाद दोपहर में गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, जिले में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी के मुताबिक, 24 घंटे में आंशिक बादल छा सकते हैं। वहीं, 29 से 31 मई के बीच गरज-चमक और हल्की बारिश के आसार हैं।
बुधवार को दिनभर तेज धूप के कारण बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी। दोपहर में गर्म हवा और उमस से लोग परेशान रहे। चिकित्सकों ने धूप में निकलने से बचने, अधिक पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार फिलहाल पूर्वी उत्तर प्रदेश में तापमान सामान्य से ऊपर बना रहने की संभावना है। अगले 24 घंटे में आंशिक बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश के संकेत नहीं हैं। पूर्वी और पश्चिमी दिशा की हवाएं सामान्य से तेज चल सकती हैं, जिससे गर्मी और उष्ण लू का असर बना रह सकता है। हालांकि महीने के आखिरी दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। 29 से 31 मई के बीच गरज-चमक, तेज हवा और हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं। यदि यह सिस्टम सक्रिय रहा तो तापमान में कुछ गिरावट और उमस से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें